कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर निराशाजनक नतीजों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका ने अपने ट्वीट में आर्थिक मोर्चे पर मोदी सरकार द्वारा किए गए दावों की कलई खोली। शुक्रवार को अर्थव्यवस्था के मोर्चे पर बुरी खबर आई।


मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर तिमाही में जीडीपी ग्रोथ रेट गिरकर 4.5 प्रतिशत हो गई। इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए प्रियंका ने ट्वीट किया वादा तेरा वादा-2 करोड़ रोजगार हर साल, फसल का दोगुना दाम, अच्छे दिन आएँगे, मेक इन इंडिया होगा, अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन होगी... क्या किसी वादे पर हिसाब मिलेगा? आज जीडीपी ग्रोथ 4.5फीसदी आई है।


जो दिखाता है सारे वादे झूठे हैं और तरक्की की चाह रखने वाले भारत और उसकी अर्थव्यवस्था को भाजपा सरकार ने अपनी नाकामी के चलते बर्बाद कर दिया है। 


" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />" alt="" aria-hidden="true" />


Popular posts
मास्क बनाने वाले परिवारों के लोगों का कहना है कि वह चुपचाप इस काम को कर रहे हैं। ताकि, पड़ोसियों को भी इसकी भनक न लगे। इनका कहना है कि यदि जानकारी हो जाएगी तो काम बंट जाएगा। इससे आय कम हो जाएगी। ऐसे में तीन से चार हजार रुपये कमा लेते हैं।
यानि, हमारे उत्साह, हमारी स्प्रिट से बड़ी फोर्स दुनिया में कोई दूसरी नहीं है। दुनिया में ऐसा कुछ भी नहीं है जो हम इस ताकत से हासिल न कर पाएं। आइए, साथ आकर, साथ मिलकर, कोरोना को हराएं, भारत को विजयी बनाएं।
ये उजागर होगा। उस प्रकाश में, उस रोशनी में, उस उजाले में, हम अपने मन में ये संकल्प करें कि हम अकेले नहीं हैं, कोई भी अकेला नहीं है ! 130 करोड़ देशवासी, एक ही संकल्प के साथ कृतसंकल्प हैं। साथियों, मेरी एक और प्रार्थना है, कि इस आयोजन के समय किसी को भी, कहीं पर भी इकट्ठा नहीं होना है। रास्तों में, गलियों या मोहल्लों में नहीं जाना है, अपने घर के दरवाज़े, बालकनी से ही इसे करना है।
दिमाग की सर्जरी के दौरान मरीज ने बजाया वायलिन
Image
लॉकडाउन तोड़ने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। 24 मार्च से पुलिस ने सरकारी आदेश के उल्लंघन (धारा-188) के तहत 1057 एफआईआर दर्ज किए हैं। पुलिस ने 65 डीपी एक्ट में 29650 लोगों को हिरासत में लिया और कानूनी कार्रवाई कर छोड़ दिया। लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने 4335 वाहनों को 66 डीपी एक्ट के तहत जब्त किया। पुलिस ने आवश्यक सेवा देने वाले लोगों के लिए कुल 33751 पास बनाए।